{"_id":"692479b11b3919c66d008677","slug":"himachal-bjp-mla-hansraj-questioned-for-two-and-a-half-hours-again-case-registered-under-pocso-act-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज से फिर ढाई घंटे पूछताछ, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: भाजपा विधायक हंसराज से फिर ढाई घंटे पूछताछ, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है केस
Mon, 24 Nov 2025 08:59 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:59 PM IST
सार
भाजपा के विधायक हंसराज से सोमवार को पुलिस ने करीब ढाई घंटे पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की एक युवती ने हाल ही में सोशल मीडिया में लाइव आकर विधायक पर संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज सोमवार को पुलिस ने फिर पूछताछ की। महिला पुलिस थाना चंबा में उनसे करीब ढाई घंटे पूछताछ हुई। मामले में पुलिस को जो भी सबूत या अन्य साक्ष्य मिल रहे हैं, उनकी सत्यता का पता लगाने के लिए विधायक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि चंबा जिले की एक युवती ने हाल ही में सोशल मीडिया में लाइव आकर विधायक पर संगीन आरोप लगाए थे। उसने विधायक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विधायक हंसराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, एक साल पहले युवती ने विधायक पर अश्लील चैट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बाद में न्यायालय में बयान से पलटते हुए उसने आरोप वापस ले लिए थे। इस मामले में विधायक से 13, 15 और अब 19 नवंबर को पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर विधायक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन