फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Auction of liquor shops will start from March 18 Tax and Excise Department released the schedule

Himachal Pradesh: शराब ठेकों की नीलामी 18 मार्च से शुरू होगी, कर एवं आबकारी विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Sun, 16 Mar 2025 12:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 12:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने शराब ठेकों की नीलामी के लिए जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal Auction of liquor shops will start from March 18 Tax and Excise Department released the schedule
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 मार्च से 2100 शराब ठेकों की नीलामी शुरू होगी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने नीलामी के लिए जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी से 2,850 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 से 21 मार्च तक चार दिन तक तीन-तीन जिलों में टेंडर खुलेंगे। एक अप्रैल से नए कारोबारियों को शराब ठेके मिलेंगे।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों का मुकाबला करने के लिए सरकार ने अंग्रेजी शराब का कोटा ओपन रखने का फैसला लिया है। इसके तहत अंग्रेजी शराब को रखने के लिए कोई सीमा तय नहीं की जाएगी। देसी शराब का कोटा हालांकि फिक्स रहेगा, लेकिन वर्ष 2025-26 में इसके भी दाम पुराने ही रहने की संभावना है। कर एवं आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में 18 से 21 मार्च तक शराब ठेकों की नीलामी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. युनूस ने बताया कि 18 मार्च को सुबह 11:30 बजे से सिरमौर के एसएफडीए हॉल, नूरपुर में विभाग के कार्यालय में, किन्नौर में बचत भवन और हमीरपुर में भी बचत भवन में ठेकों की नीलामी होगी। 19 मार्च को कांगड़ा के लॉयंस क्लब धर्मशाला, ऊना के डीआरडीए हॉल, कुल्लू-लाहौल और पांगी की कॉन्फ्रेंस हॉल ढालपुर में नीलामी प्रक्रिया चलेगी। 20 मार्च को चंबा के बचत भवन, मंडी के जिला परिषद कार्यालय हॉल और सोलन के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में शराब ठेकों की नीलामी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मार्च को शिमला के बचत भवन, बीबीएन की झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए के हॉल में और बिलासपुर की जिला परिषद हॉल में नीलामी की जाएगी। एक ठेके को लेने के लिए एक व्यक्ति एक ही आवेदन कर सकेगा। नीलामी प्रक्रिया के तहत एल टू, एल 14, एल 14ए और एल20बी का आवंटन किया जाएगा। बीते दिनों राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भी शराब ठेकों की नीलामी करने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में कर एवं आबकारी विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed