Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Union Environment Ministry approves 271 eco tourism sites in the state know more

Himachal Assembly : केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदेश की 271 इको टूरिज्म साइट्स को दी मंजूरी, जानें

Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 271 इको टूरिज्म साइट्स को मंजूरी दी है। ये जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Assembly Union Environment Ministry approves 271 eco tourism sites in the state know more
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान में के तहत केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 271 इको टूरिज्म साइट्स को मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक जीतराम कटवाल की ओर से गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस पर इको टूरिज्म पाॅलिसी रिव्यू करने को लेकर लाए गए संकल्प पर हुई चर्चा का जवाब में दी।

विज्ञापन
Trending Videos

अग्निहोत्री ने कहा कि इन साइट्स में अभी तक 11 इको टूरिज्म साइट्स का ही आवंटन किया गया है। 77 साइट्स के आवंटन की प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2024 में 7 इको टूरिज्म साइट्स का आवंटन हुआ। इसी माह 28 इको टूरिज्म साइट्स का आवंटन कर दिया जाएगा। 21 इको टूरिज्म चैप्टर को केंद्र सरकार का अनुमोदन मिला है। इसके अलावा वन वृत स्तर पर नेचर पार्क, नेचर ट्रेल्स और कैंपिंग साइट्स जैसी गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पौंग डैम, गोविंद सागर डैम में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल को झकझोर के रख दिया है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइट चयन के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों का लें सहयोग : पठानिया
केवल सिंह पठानिया ने इको टूरिज्म साइट के चयन में स्थानीय प्रतिनिधियों की सहायता लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इको टूरिज्म को लेकर बात की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में तथा अन्य स्थानों पर ट्रैक के रूट है।
विज्ञापन

पर्यावरण को छेड़े बिना भी बढ़ सकता है इको टूरिज्म : जमवाल
विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि अगर हम रेवन्यू को बढ़ाने की बात करते हैं तो हमें ग्रीन एरिया भी बढ़ाने होंगे। अगर बिना पर्यावरण को छेड़े इको टूरिज्म को बढ़ाते हैं तो राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। हमारे पास बहुत बड़े जलाशय हैं। जहां पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए गतिविधियां होनी चाहिएं।

इको टूरिज्म को बढ़ाने में स्थानीय युवाओं की भूमिका अहम : किशोरी लाल
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ाने के लिए स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रहती है। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवा आगे आए है। इस कारण बीड़ बिलिंग का नाम विश्व में प्रसिद्ध है।

गोबिंद सागर झील में शुरू हो वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां : विवेक
विधायक विवेक शर्मा ने गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। हिमाचल में इको टूरिज्म की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि बेरोजगार युवाओं के लिए इसके माध्यम से रोजगार के साधन मुहैया किया जा सकते है। विधायक सुरेंद्र शौरी और विधायक प्रकाश राणा ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed