फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session BJP MLA Bikram Singh Sukhvinder Singh Sukhu New Minister

Himachal Assembly Session: नए मंत्री बनाने को लेकर सदन में खूब चले सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी तीर

Thu, 13 Mar 2025 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 10:02 PM IST
सार

Himachal Assembly Session: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने कहा - केवल सिंह पठानिया मेरे अच्छे दोस्त हैं, इन्हें लगता है मुख्यमंत्री इन्हें मंत्री बनाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - बिक्रम जी, आप चिंता छोड़िये, किसे मंत्री बनाना है और किसे नहीं, यह मेरा विशेषाधिकार है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Session BJP MLA Bikram Singh Sukhvinder Singh Sukhu New Minister
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा सत्र के दौरान वीरवार को नए मंत्री बनाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खूब सियासी तीर चले। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने कहा - केवल सिंह पठानिया मेरे अच्छे दोस्त हैं, इन्हें लगता है मुख्यमंत्री इन्हें मंत्री बनाएंगे। केवल भाई आपको नहीं बनाना इन्होंने मंत्री, इनकी चाटुकारिता छोड़ो, आप पर पुरानी स्टैंप लगी हुई है। इस पर स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने भी चुटकी ली - बन तो गए हैं, अब और क्या बनना है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - बिक्रम जी, आप चिंता छोड़िये, किसे मंत्री बनाना है और किसे नहीं, यह मेरा विशेषाधिकार है। आप अपनी पार्टी के हाल देखिये, 5 गुटों में बंटी हुई है। हो सकता है कि कल आप मुख्यमंत्री बन जाएं या सत्ती मुख्यमंत्री बन जाएं। मुख्यमंत्री के दावेदार को तथ्यों पर बात करनी चाहिए। आप जो आरोप लगा रहे हैं, उससे संबंधित दस्तावेज सदन में रखिये।

विज्ञापन

बिक्रम सिंह ने कहा - हमारी पार्टी में क्या होना है, यह हमारा मामला है। आप अपने लोगों को संभालो। लुटिया डूब रही है आपकी। सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर इशारा करते हुए बोले - ये लोग हमें मुक्के मारते हैं कि आप बोलो। बेचारे खुद तो बोल नहीं पाते। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पीडब्ल्यूडी में जेई की भर्ती बंद नहीं की गई है, जो वर्क इंस्पेक्टर लगाए जा रहे हैं, वह जेई नहीं हैं। जेई की भर्ती सरकार जल्द शुरू करने वाली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जसवां परागपुर में लोक निर्माण विभाग के मंडल के लिए इस वित्त वर्ष में बजट का प्रावधान किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पूर्व सरकार ने कर्मचारियों की तैनाती किए बिना आनन-फानन में नए संस्थान खोल दिए थे, बहुतकनीकी कॉलेज में 3 प्रवक्ता, 2 वर्कशॉप इंस्पेक्टर और एक अन्य कर्मी सहित 6 कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में दुष्प्रचार के खिलाफ एक्ट के लिए केंद्र का आभार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सोशल मीडिया को किसी का भी चरित्र हनन करने का हथियार बना दिया गया है। न जाने कितने छोटे-छोटे सोशल मीडिया चैनल बन गए हैं, जो किसी की भी इमेज खराब कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने इनके खिलाफ एक्ट बनाया है। आप कहते हैं कि केंद्र सरकार का आभार नहीं जताता। मैं इसके लिए केंद्र का आभार व्यक्त करता हूं। सोशल मीडिया पर अब जो लिखेगा, उसे ही अपनी बात प्रूव भी करनी होगी। इस पर स्पीकर ने कहा कि 3 साल की सजा का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने दिए बजट में दूध के दाम बढ़ाने के संकेत
सुक्खू ने बजट में दूध के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। वीरवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर की ओर से कांग्रेस की 100 रुपये किलो दूध की गारंटी पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा-17 तक तो इंतजार करो। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 100 क्या 110 और 120 रुपये किलो भी रेट तय करेंगे। इस बजट में देख लो कितना रेट बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed