फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session 168 drug samples fail in three years legal action taken in 40 cases

हिमाचल विधानसभा सत्र: तीन साल में 168 दवाओं के सैंपल फेल, 40 मामलों में कानूनी कार्रवाई

Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में 168 विभिन्न दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Assembly Session 168 drug samples fail in three years legal action taken in 40 cases
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का धर्मशाला के तपोवन स्थित परिसर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 168 विभिन्न दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इसमें 40 मामलों में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई जबकि 52 मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई दवा एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत कार्रवाई की गई। 65 मामलों में जारी अभी भी जारी है। 11 मामलों में विनिर्माण इकाइयों और जांच रिपोर्ट को चुनौती दी गई। जिसमें से 2 नमूने मानक पाए गए और 9 मामलों की रिपोर्ट केंद्रीय दवा प्रयोगशाला कोलकाता से लंबित है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मंत्री ने बताया कि बद्दी में राज्य स्तरीय दवा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है। इसके अलावा कंडाघाट में संयुक्त परीक्षण प्रयोगशाला है। जिसमें खाद्य पदार्थों के साथ दवा के नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दवा प्रयोगशाला में 6000 नमूनों का प्रतिवर्ष विश्लेषण किया जाएगा। एनएबीएल से इसको लेकर मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 651 दवा निर्माण उद्योग स्थापित है।

विज्ञापन
Trending Videos

भू-अधिग्रहण को 200 करोड़ की मुआवजा राशि हुई जारी
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में केंद्र सरकार में भानुपल्ली- बिलासपुर- बैरी रेलवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि वितरण के लिए आईसीआईसीआई बैंक बिलासपुर में 30 दिसंबर, 2022 को सौ करोड़ रुपये, अप्रैल,2023 को सौ करोड़ भू-अर्जन अधिकारी (रेलवे) बिलासपुर को प्राप्त हुए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी विधायक त्रिलोक ठाकुर की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

एनएचएम के तहत जिलों के उपलब्ध कराए गए 26 रोगी वाहन
तपोवन (धर्मशाला)। बीते दो वर्षों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 26 रोगी वाहन जिलों में दिए गए हैं। लाहौल-स्पीति में 108 एंबुलेंस के बेड़े के तहत पहले से ही दो फोर बाई फोर पहले ही चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी विधायक अनुराधा राणा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
विज्ञापन

ठेकेदार सीधे सरकारी खजाने में जमा नहीं करा सकते राशि
हिमाचल गौण खनिज (रियायत) और खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकथाम) को लेकर एम फार्म को डब्ल्य एक्स फार्म के नाम से जाना जाता है। वैध खनिज रियायत धारकों को आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अग्रिम रॉयल्टी राशि सरकारी खजाने में जमा करवाने के बाद जारी की जाती है। ठेकेदार इसे सीधे सरकारी खजाने में जमा नहीं करा सकते। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

चम्याणा अस्पताल में मरीजों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा
चम्याणा सुपर स्पेशलिटी में मरीजों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रोबोटिक सर्जरी, 256 स्लाइस सिटी स्कैन सुविधा, डिजिटल एक्सरे, लैब, माइक्रो बायोलॉजी लैब टेस्ट, पैथोलाजी लैब टेस्ट, हेमेटोलॉजी लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड सहित रुटीन के टेस्ट किए जा रहे हैं। वर्तमान चम्याणा में मरीजों को एमआरआई टेस्ट की सुविधा आईजीएमसी में प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed