फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon Session will begin at 2 pm today the issue of disaster will be raised

Himachal Assembly Monsoon Session: आज दो बजे शुरू होगा सत्र, आपदा का मुद्दा गूंजेगा

Mon, 01 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Monsoon Session 2025 : सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसमें स्वाभाविक रूप से पिछले दिनों से राज्य में बादल फटने, भूस्खलन और तबाही के रूप में आई आपदा का मुद्दा गूंजेगा। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon Session will begin at 2 pm today the issue of disaster will be raised
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। सत्र दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसमें स्वाभाविक रूप से पिछले दिनों से राज्य में बादल फटने, भूस्खलन और तबाही के रूप में आई आपदा का मुद्दा गूंजेगा। प्रश्नकाल में भी इस विषय पर प्रश्न और अनुपूरक प्रश्न होंगे तो प्रश्नकाल के बाद भी चर्चा होगी। सत्र की बैठक दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल होगा। इसके बाद शून्यकाल और अन्य नियमों के तहत मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्य विधानसभा के 12 दिवसीय मानसून सत्र का समापन मंगलवार को होगा। यह चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र होगा। यह सत्र हिमाचल प्रदेश के इतिहास का चौथा सबसे लंबा सत्र है।

विज्ञापन


सोमवार को सदन में चार विधेयकों को पेश किया जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक 2025, हिमाचल प्रदेश सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक 2025, रजिस्ट्रीकरण हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025 होंगे। इन विधेयकों को पारित करने के प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ही सदन में हिमाचल प्रदेश लोक उपयोगिताओं के परिवर्तन का प्रतिषेध विधेयक 2025 को पारित करने का भी प्रस्ताव किया जाएगा। नियम 130 के तहत शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया संसाधन जुटाने के लिए नीति बनाने का सदन में प्रस्ताव रखेंगे। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न पर्यावरणीय असंतुलन, भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकने के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed