{"_id":"6814bf89f1d8ccdcbf0a0224","slug":"himachal-apply-in-spu-till-9th-may-university-has-extended-date-for-application-for-the-entrance-exam-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: एसपीयू में अब नौ मई तक कर सकेंगे आवेदन, विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: एसपीयू में अब नौ मई तक कर सकेंगे आवेदन, विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए बढ़ाई तिथि
Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
सार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए अब विद्यार्थी नौ मई तक आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन लेने से छूट गए विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी नौ मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न कोर्सों के साथ बीएड समेत अन्य कोर्स भी शामिल हैं। कुछ कोर्सों में दाखिले के लिए एसपीयू प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन
एसपीयू ने इन कोर्सों में प्रवेश से पहले परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 3 मई निर्धारित की थी। कम आवेदन आने के चलते एसपीयू ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। इन कोर्सों में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाटनी, जूलॉजी, गणित, एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, तथा इतिहास विषय शामिल हैं। इसके अलावा एमकाम, एमसीए, एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीएड भी विवि करवाता है।
विज्ञापन
एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को छात्रों की मांग को देखते हुए 9 मई तक बढ़ाया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के छात्रों की अधिकतम भागीदारी एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन