फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Apple Green apple outperforms red apple Granny Smith sold at Rs 110 per kg in Delhi

Himachal Apple: लाल सेब पर भारी पड़ा हरा, दिल्ली में 110 रुपये किलो बिका ग्रेनी स्मिथ

Thu, 11 Sep 2025 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी आजादपुर दिल्ली में ग्रेनी स्मिथ सेब 110 रुपये प्रतिकिलो के दाम पर बिका है जबकि रायल और रेड डिलिशियस को 70 से 90 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Apple Green apple outperforms red apple Granny Smith sold at Rs 110 per kg in Delhi
दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में 110 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड दाम पर बिका शिमला का ग्रैनी स्मिथ सेब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। एशिया की सबसे बड़ी फल मंडी आजादपुर दिल्ली में ग्रेनी स्मिथ सेब 110 रुपये प्रतिकिलो के दाम पर बिका है जबकि रायल और रेड डिलिशियस को 70 से 90 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले हैं। वीरवार सुबह रोहड़ू के बराल निवासी बागवान डिंपल पांजटा के ग्रेनी स्मिथ सेब की जब बोली लगी तो खरीदारों ने इसे हाथोंहाथ लेते हुए मंडी के रिकार्ड रेट 110 रुपये किलो पर खरीदा। बढि़या पैकिंग, रंग और आकार के चलते सेब को अच्छे दाम मिले। ग्रेनी स्मिथ के 526 बॉक्स 110 रुपये किलो के रेट पर बिके। ग्रेनी स्मिथ सेब की शुगर फ्री किस्म है, इसे डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है।

विज्ञापन


रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल के बागवान डिंपल पांजटा ने बताया कि ग्रेनी स्मिथ सेब की पॉलिनाइजर किस्म है। इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है, अन्य किस्मों के मुकाबले इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। पिछले साल सेब की फसल पर सूखे की मार थी, इस साल बारिश के कारण नमी अधिक है बावजूद इसके ग्रेनी स्मिथ की पैदावार प्रभावित नहीं हुई। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन


बेहतरीन क्वालिटी और पैकिंग के चलते शिमला के ग्रेनी स्मिथ को 110 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनी स्मिथ ने साबित कर दिया है कि सिर्फ लाल सेब ही महंगा नहीं बिकता, हरे सेब की भी अपनी अहमियत है। इसमें बीमारियां कम लगती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है। - डिंपल पांजटा, बागवान, बराल, रोहड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed