फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Anurag Singh Thakur said The target of 100 gigawatts of nuclear energy will be achieved by 2047

Himachal News: अनुराग सिंह ठाकुर बोले- 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य होगा हासिल

Mon, 05 Jan 2026 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2025 भारत के ऊर्जा इतिहास में एक ऐसे मोड़ के रूप में दर्ज किया जाएगा, जहां देश ने न केवल अपनी एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Anurag Singh Thakur said The target of 100 gigawatts of nuclear energy will be achieved by 2047
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि साल 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा पैदा करने की क्षमता के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए संसद के दोनों सदनों में पास हुए शांति विधेयक 2025 की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण रहने वाली है। मीडिया को दिए बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2025 भारत के ऊर्जा इतिहास में एक ऐसे मोड़ के रूप में दर्ज किया जाएगा, जहां देश ने न केवल अपनी एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत किया। भारत की दीर्घकालीन ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया विधेयक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा पैदा करने की क्षमता करने के एक बड़े लक्ष्य हासिल होगा। साल 1962 के परमाणु ऊर्जा कानून को आज की तकनीक और जरूरतों के हिसाब से बनाने के लिए मोदी सरकार शांति विधेयक लेकर आई क्योंकि मौजूदा सिस्टम में सुरक्षा नियम पूरे चक्र में समान नहीं थे व नियामक संस्थाओं की शक्तियां सीमित थीं। शांति बिल 2025 निजी क्षेत्र की भागीदारी का रास्ता खोलता है और इससे भारत और विदेशी कंपनियां मिलकर नए परमाणु संयंत्र लगाएंगी और 2047 तक 100 गीगावॉट का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। यह भारत को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा के नए युग में ले जाएगा। यह पहल केवल कानून नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने, युवाओं के लिए नए अवसर खोलने और विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed