फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Anurag Singh Thakur said India all party delegation on terrorism is appreciated all over the world

Himachal News: अनुराग सिंह ठाकुर बोले- आतंकवाद पर भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की दुनिया भर में सराहना

Wed, 04 Jun 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 08:47 PM IST
सार

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विविधता में एकता सदा से भारत की पहचान रही है। पहलगाम में आतंकी घटना पर भारत की कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व आतंक को पालने पोसने वाली पाकिस्तान की नीति को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए भारत की अलग अलग पार्टियों विचारधाराओं के गणमान्यों ने दुनिया के समक्ष पूरी मजबूती से भारत का पक्ष रखा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Anurag Singh Thakur said India all party delegation on terrorism is appreciated all over the world
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अनुराग सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत की ओर से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के तहत चार देशों कतर, दक्षिण अफ़्रीका, इथियोपिया व मिस्र के सफल दौरे में विभिन्न आधिकारिक बैठकों के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब किया।

विज्ञापन


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विविधता में एकता सदा से भारत की पहचान रही है। पहलगाम में आतंकी घटना पर भारत की कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व आतंक को पालने पोसने वाली पाकिस्तान की नीति को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए भारत की अलग अलग पार्टियों विचारधाराओं के गणमान्यों ने दुनिया के समक्ष पूरी मजबूती से भारत का पक्ष रखा। भारत की ओर से 7 समूह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विश्व के कई देशों की अपनी सफल यात्रा के दौरान तथ्यों के साथ पाकिस्तान में चल रहे आतंकी अड्डों में सरकार और सेना की मिलीभगत की जानकारी देते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद को पालने पोसने वाला देश प्रमाणित किया है। विभिन्न पार्टियों, अलग विचारधाराओं, बोली संस्कृति के बावजूद भारतीय सांसदों की आतंकवाद पर एकजुटता की विश्व भर में सराहना हो रही है।

विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रुप-7 की चार देशों की यात्रा में कतर, दक्षिण अफ़्रीका, इथियोपिया व मिस्र आतंकवाद के खिलाफ हमारे साथ एकजुटता से खड़े हैं और वे भी आतंकवाद को वैश्विक खतरा मानते हैं। भारत एक बहुसांस्कृतिक, बहु भाषी व बहुत सी धार्मिक मान्यताओं को मानने वाला देश है। हम विविधता का सम्मान करते हैं मगर हमारी सहृदयता को हमारी कमजोरी समझने की भूल ना करें। आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप है और आतंकवाद पर लगातार प्रहार अब भारत का न्यू नार्मल है। भारत आतंकवाद को पालने पोसने वाली सरकार और आतंक के आकाओं में कोई फर्क नहीं करेगी। भारत के पास पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है इसके पर्याप्त सबूत हैं। पानी और खून साथ नहीं चल सकते और भारत अपने इस निर्णय पर अडिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed