फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal After Chamba now passport mobile vans are deployed in Shimla too target 50 passports daily

Himachal News: चंबा के बाद अब शिमला में भी पासपोर्ट मोबाइल वैन तैनात, रोजाना 50 पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य

Tue, 18 Nov 2025 07:00 AM IST
अंकेश डोगरा दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 07:00 AM IST
सार

चंबा में सफल संचालन के बाद अब जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्रों तक भी मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा पहुंच रही है। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोग passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। स्लॉट चुनते समय पोर्टल में पासपोर्ट मोबाइल वैन का विकल्प चयन करना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal After Chamba now passport mobile vans are deployed in Shimla too target 50 passports daily
पासपोर्ट मोबाइल वैन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब और सरल हो गई है। चंबा में सफल संचालन के बाद अब जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्रों तक भी मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा पहुंच रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा के तहत 19 से 21 नवंबर तक मोबाइल वैन एसजेवीएनएल झाकड़ी में तैनात रहेगी।

विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोग passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। स्लॉट चुनते समय पोर्टल में पासपोर्ट मोबाइल वैन का विकल्प चयन करना अनिवार्य होगा। यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों या व्यस्त दिनचर्या के कारण पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं पहुंच पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन में फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक मशीन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, दस्तावेज स्कैनिंग और डाटा अपलोडिंग सिस्टम सहित सभी अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं। निर्धारित अपॉइंटमेंट के साथ वैन तय समय पर क्षेत्र में पहुंचेगी और पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर पूरे किए जाएंगे। प्रतिदिन 50 पासपोर्ट आवेदनों का निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी वरुण कुमार शर्मा के अनुसार योजना का उद्देश्य है कि दूरदराज के लोगों को घर के नजदीक ही पासपोर्ट सुविधा मिल सके। जरूरत पड़ने पर सेवा दूसरे जिलों में भी चलाई जाएगी।

पहले शिमला में टेस्टिंग, फिर चंबा में सफल संचालन
दिसंबर 2024 में शिमला के पंथाघाटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मोबाइल वैन की सफल टेस्टिंग की थी। इसके बाद इसे चंबा जैसे दुर्गम जिले में भी सफलतापूर्वक संचालित किया गया। वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर, शिमला और ऊना जिलों के लिए सेवाएं देता है। अब मोबाइल वैन का पूर्ण रोटेशन शेड्यूल बनाकर इसे पूरे हिमाचल में चलाने की तैयारी है, जिसमें किन्नौर, नाहन और विभिन्न शिक्षण संस्थान भी शामिल रहेंगे।

मोबाइल वैन सेवा के फायदे
  • घर के पास ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा
  • दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत
  • अपॉइंटमेंट से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक पूरी प्रक्रिया सरल
  • एक ही स्थान पर बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • समय और धन दोनों की बचत
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed