फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal After an argument a minor shot his father dead sudhed murder case Dharamshala

हिमाचल प्रदेश: बहसबाजी के बाद नाबालिग ने गोली मारकर की थी पिता की हत्या, बरामदे से खींच शव को कमरे में रखा

Tue, 12 Aug 2025 05:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

जिला कांगड़ा में नाबालिग बेटे को पिता की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग ने बहसबाजी के बाद पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से नजदीक से ही सिंगल शॉट सिर में मारा था। पढ़ें पूरी खबर...  

विज्ञापन
Himachal After an argument a minor shot his father dead sudhed murder case Dharamshala
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सुधेड़ हत्या मामले में नाबालिग बेटे को पिता की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घर पर किसी के न होने के दौरान सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग ने बहसबाजी के बाद पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से नजदीक से ही सिंगल शॉट सिर में मारा था। कमरे और बरामदे के बीच दहलीज पर इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खींच कर कमरे में रखा और अपना बैग पैक कर बाइक से पंजाब के गुरदासपुर की ओर निकल गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात गुरदासपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया है और धर्मशाला लाया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को मामले के संबंध में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि सुधेड़ में पूर्व उप प्रधान के भाई हत्या मामले में पुलिस ने मृत्तक के नाबालिग बेटे को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में घटना के बाद से विनीत के साथ रहने वाले बेटे के गायब होने और उसके मोबाइल बंद होने पर उसकी ओर ही शक की सुई घूमी थी। इतना ही नहीं वारदात के दौरान विनीत और उसका नाबालिग बेटा ही घर पर था। इस घटना की जानकारी सोमवार शाम 5:15 बजे लगी थी, जब विनीत का भाई अपनी पत्नी सहित घर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सहित पुलिस थाना धर्मशाला और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। साथ ही देर रात एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने भी घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बंदूक को रिकवर कर लिया है और तकनीकी जांच में इससे गोली चलने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस जांच कर रही है कि विनीत और उसके बेटे के बीच किसी विषय को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया है। इसमें पारिवारिक कलह और नशे से जुड़े बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी के नाबालिग और संवेदनशील मामले के चलते सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed