फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh mandi road accident pickup Vehicle Five died tragic road accident in mandi

Himachal Accident News: हिमाचल के मंडी में ओवरलोड पिकअप पुल की रेलिंग से टकराई, पांच की मौत, चालक जख्मी

Sun, 01 Jun 2025 04:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

Mandi Accident News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक ओवरलोड पिकअप गाड़ी पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
himachal pradesh mandi road accident pickup Vehicle Five died tragic road accident in mandi
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईआईटी मंडी के साथ लगते कंमाद में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। तीन मृतकों की पहचान हो गई है जबकि दो का पता पुलिस लगा रही है। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरवंस सिंह निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम जीटी रोड प्रतापनगर अमृतसर और सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर फिरोजपुर जिला अमृतसर के रूप में हुई है। गाड़ी चालक गुरजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह गांव मलिया जिला तरनतारण हादसे में जख्मी है। हादसा कंमाद पुल पर सुबह पौने नौ बजे हुआ। उक्त लोग पंजाब के अमृतसर से टेंट का सामान लेकर कंमाद आईटीआई मंडी आ रहे थे। उन्हें किसी स्थानीय ठेकेदार ने कार्यक्रम को लेकर बुलाया था। सभी रविवार शाम को पिकअप गाड़ी में सामान लेकर निकले थे और रात को सुंदरनगर रुके थे। सुबह सात बजे सामान लेकर निकले थे।

विज्ञापन



 

चार लोग पिकअप के ऊपर बैठे थे जबकि एक व्यक्ति चालक के साथ बैठा था। कंमाद में उतराई के बाद चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पुल की रेलिंग से टकरा गई। इससे पिकअप के ऊपर बैठे चार लोग करीब 100 मीटर हवा में उछलते हुए नीचे उहल नदी के किनारे पत्थरों पर गिरे। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पिकअप परिचालक की तरफ वाली साइड से रेलिंग से टकराई। इस कारण चालक के साथ बैठा व्यक्ति भी नीचे गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: सालगिरह के जश्न का केक कटने से पहले काल ने छीन ली जीवनसंगिनी, मातम में बदल गईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड माना जा रहा है। पिकअप में सामान भी ओवरलोडेड था। हादसे के बाद सामान भी पुल से नीचे गिर गया। बाद में दो अन्य गाड़ियों से सामान को उठवाया गया। वहीं, हादसे के बाद कंमाद 108 एंबुलेंस कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें जोनल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी चालक गुरजीत भी जोनल अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। एसएचओ पद्धर सौरभ ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सभी मृतक पंजाब के रहने वाले हैं और दिहाड़ी पर सामान लगाने कंमाद आए थे। फिलहाल मृतकों के परिजनों को बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन

नहीं हुआ था पुल का भी उद्घाटन
कंमाद में जिस पुल पर हादसा हुआ। उस पुल का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हो पाया है। हालांकि पुल पर रेलिंग संंबंधी सब कुछ कार्य पूरा हो चुका है। इससे डेढ़ साल पहले भी यहां एक गाड़ी के गिरने से तीन लोग जख्मी हुए थे। बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के पधर में कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed