फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A young man who went hunting slipped a bullet was fired from his gun his companion died

Himachal News: शिकार करने गए युवक का फिसला पैर, बंदूक से चली गोली, साथी की मौत; यहां पेश आई घटना

Thu, 02 Jan 2025 04:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Jan 2025 04:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। युवक अपने साथियों के साथ शिकार करने जंगल गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal A young man who went hunting slipped a bullet was fired from his gun his companion died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोहर उपमंडल के सराज क्षेत्र में नववर्ष की पूर्व संध्या पर शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सराज क्षेत्र की परवाड़ा पंचायत के टिकर गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर की शाम को 7:00 बजे चेतराम अपने पांच साथियों यशवंत सिंह, हेमराज, कृष्ण चंद, नंद लाल और इंद्र सिंह के साथ गढ़नाला जंगल में शिकार के लिए गया था।

विज्ञापन


हेमराज के पास सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक थी। अचानक उसका पैर फिसलने से बंदूक जमीन पर लगी और गोली चल पड़ी, जो चेतराम की टांग में घुटने के पास लगी। लहूलुहान हालत में घायल युवक को बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 32 वर्षीय चेतराम पुत्र आत्मा राम निवासी टिकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर जाकर निशानदेही के बाद अवैध बंदूक कब्जे में ले ली है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में धारा 125, 106 बीएनएस और 25-54-59 शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed