फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A sixth-grade girl student who had returned home from school in Lodhi Majra committed suicide

Himachal News: लोधी माजरा में स्कूल से घर आई छठी कक्षा का छात्रा, पंखे से लगा लिया फंदा; 13 वर्ष थी उम्र

Sat, 27 Dec 2025 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 06:29 PM IST
सार

जिला सोलन के लोधी माजरा में एक 13 वर्षीय प्रवासी छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal A sixth-grade girl student who had returned home from school in Lodhi Majra committed suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत मानपुरा थाने के लोधी माजरा में 13 वर्षीय प्रवासी बच्ची ने आत्महत्या कर ली। वह लोधी माजरा स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला परिवार लोधी माजरा में किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार को बच्ची स्कूल से घर लौटी। उस समय उसके माता-पिता अपने काम पर कंपनी में गए थे। इसी बीच, बच्ची ने पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया। घटना के समय बच्ची का छोटा भाई भी घर पर था, जो स्कूल से आने के बाद खेलने चला गया था। शाम को जब वह वापस कमरे में आया, तो बहन को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बच्ची के माता-पिता व मानपुरा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed