फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 600 bottles of HPMC apple concentrate sold in 7 days apple cider vinegar will also be sold

Himachal: 7 दिन में बिक गई एचपीएमसी के एप्पल कांस्ट्रेट की 600 बोतलें, एप्पल साइडर विनेगर की भी होगी बिक्री

Tue, 11 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

महज 7 दिन के भीतर अमेजन पर एचपीएमसी एप्पल कांस्ट्रेट की 600 बोतलें बिक गई हैं। इतना ही नहीं अब एचपीएमसी एप्पल साइडर विनेगर की भी अमेजन पर बिक्री करेगा। 

विज्ञापन
Himachal 600 bottles of HPMC apple concentrate sold in 7 days apple cider vinegar will also be sold
एचपीएमसी एप्पल साइडर विनेगर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर एचपीएमसी के एप्पल कांस्ट्रेट को बंपर रिस्पांस मिला है। महज 7 दिन के भीतर अमेजन पर एचपीएमसी एप्पल कांस्ट्रेट की 600 बोतलें बिक गई हैं। देश के सभी महानगरों के लोगों ने एचपीएमसी के एप्पल कांस्ट्रेट की होम डिलीवरी प्राप्त की है।

विज्ञापन


एचपीएमसी अब 24 बोतलों की ताजा खेप अमेजन पर बेचने के लिए भेजने वाला है। इतना ही नहीं अब एचपीएमसी एप्पल साइडर विनेगर की भी अमेजन पर बिक्री करेगा। देश-विदेश में प्रचलित अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों के साथ भी एचपीएमसी करार करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


देश-विदेश के लोगों को ऑनलाइन एचपीएमसी के उत्पाद मिल सकें इसके लिए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम ने अमेजन के साथ समझौता किया था। इससे पहले एचपीएमसी के उत्पाद एजेंसियों के माध्यम से बिकते थे, जिसमें कई तरह के फर्जीवाड़े होते थे। आने वाले दिनों में ऑनलाइन बिक्री के लिए एचपीएमसी के अन्य उत्पाद भी जोड़े जाएंगे। एचपीएमसी के ठियोग के पराला प्लांट में एप्पल साइडर विनेगर की पैकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीएमसी के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा ने कहा कि निगम के उत्पादों की मांग देशभर में बढ़ती जा रही है। अमेजन के माध्यम से उत्पादों की बिक्री का अच्छा रिस्पांस मिला है। जल्द ही एप्पल साइडर विनेगर सहित अन्य उत्पाद भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed