Himachal: दो किमी से अधिक दूरी के पांच बच्चों वाले 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, नए शैक्षणिक सत्र से शुरुआत
दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पांच या इससे कम बच्चों की संख्या वाले 525 प्राइमरी स्कूल भी हिमाचल में मर्ज होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पांच या इससे कम बच्चों की संख्या वाले 525 प्राइमरी स्कूल भी मर्ज होंगे। नए शैक्षणिक सत्र में इस स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। बीते दिनों दो किलोमीटर की दूरी में स्थित ऐसे 361 स्कूल मर्ज किए गए थे। इसके अलावा दस बच्चों की संख्या वाले 315 मिडल स्कूलों को भी समायोजित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को भेज दिया है। राज्य मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित होने के बाद स्कूलों को मर्ज करने की अधिसूचना जारी होगी। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों सहित कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 10 बच्चों की संख्या वाले 315 मिडल स्कूलों का दर्जा घटाकर प्राइमरी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे सभी स्कूलों की सूची बना दी है। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी भी स्कूल का दर्जा कम नहीं होगा या कोई भी स्कूल मर्ज नहीं होगा। नए सत्र से ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बीते दिनों ही पांच बच्चों की संख्या वाले 58 मिडल स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में मर्ज किया है।
इसके अलावा पांच बच्चों की संख्या वाले 361 प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर के दायरे वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है। अब पांच बच्चों की संख्या वाले ही 525 प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। मर्ज होने वाले इन स्कूलों की नजदीकी स्कूल से अधिकतम दूरी कितनी होगी, इसको लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। अधिकारियों ने बताया कि तीन या चार किलोमीटर की अधिकतम दूरी इसके लिए तय करने की सिफारिश की गई है। ऐसे स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है जहां पढ़ने वाले बच्चे बसों के माध्यम से नजदीकी स्कूलों में पहुंच सके।
500 प्रिंसिपल मिलेंगे अगले माह स्कूलों को
प्रदेश के सरकारी स्कूलों को नवंबर में 500 प्रिंसिपल मिलेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में उच्च शिक्षा निदेशालय शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाएगा। शिक्षा मंत्री ने पदोन्नति प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इन दिनों निदेशालय में सभी पात्र शिक्षकों की एसीआर को देखा जा रहा है। वरिष्ठ शिक्षकों को जल्द ही प्रिंसिपल नियुक्त कर स्कूलों में भेजा जाएगा।