Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 400 crore approved to protect Kullu-Manali NH from floods currently temporarily restored

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-मनाली एनएच को बाढ़ से बचाने के लिए 400 करोड़ मंजूर, अभी अस्थायी तौर पर है बहाल

Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संजय भारद्वाज, मनाली।
संजय भारद्वाज, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
सार

एनएचएआई कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे को बाढ़ से बचाने के लिए बांध की मजबूती के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक अपनाएगा। वहीं, एनएच को बचाने के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 400 crore approved to protect Kullu-Manali NH from floods currently temporarily restored
आपदा से कुल्लू-मनाली हाईवे तीन की हालत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्र सरकार ने कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे (एनएच) को बचाने के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाईवे को बाढ़ से बचाने के लिए बांध की मजबूती के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक अपनाएगा। बांध बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली काउंटरफोर्ट आरसीसी दीवार लगाकर सड़क को सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए कुल्लू से मनाली तक के दायरे में कुल 12 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां दीवारें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

खास यह है कि सुरक्षा दीवार को ब्यास नदी के स्तर से तीन मीटर नीचे खोदाई कर लगाया जाएगा। दीवार नदी से तीन मीटर नीचे होगी और सड़क का स्तर पांच से सात मीटर तक ऊंचा किया जाएगा। जल्द इसके टेंडर खुलने वाले हैं। कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे बरसात में बुरी तरह तहस-नहस हो गया है। पहले 2023 और अब 2025 में कई जगह सड़क का नामोनिशान मिट गया है। अभी अस्थायी तौर पर बनाई सड़क पर यातायात तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन बाढ़ के लिहाज से सड़क सुरक्षित नहीं है।

सड़क के साथ ही रिहायशी इलाकों की सुरक्षा का भी विशेष तौर पर प्रोजेक्ट में ध्यान रखा गया है। ब्यास के वेग की क्षमता और पिछले 100 साल के इतिहास को आधार बनाकर इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की गई है। एनएचएआई की मानें तो जल्द इस प्रोजेक्ट के तहत कार्य शुरू किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने बताया कि प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। इस महीने तक इसके टेंडर खुल जाएंगे। इसके बाद सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कुल्लू से मनाली तक कहीं आरसीसी तो कहीं काउंटरफोर्ट आरसीसी दीवार लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार को ढहने से बचाती है यह तकनीक
काउंटरफोर्ट का अर्थ आधार-स्तंभ है। यह एक संरचनात्मक तत्व है जो दीवारों को ढहने से बचाने के लिए विपरीत दबाव के विरुद्ध सहायता प्रदान करता है। यह विशेष रूप से रिटेनिंग वॉल (दीवार) में मिट्टी के दबाव को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दीवार समकोण त्रिभुज के आकार जैसी रहती है।
विज्ञापन

कहां लगेंगी दीवारें
कुल्लू के रायसन, पतलीकूहल में दो जगह, बिंदू ढांक, 17 मील पुल, ग्रीन टैक्स बैरियर, आलू ग्राउंड, बरान में दो जगह, टोल प्लाजा के समीप, वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ पुल तक ऐसी दीवार बनाना प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed