फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 24 posts in Kangra Cooperative Primary Agriculture and Rural Development Bank

Himachal News: रोजगार का मौका, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में भरे जाएंगे 24 पद

Wed, 11 Dec 2024 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 09:29 PM IST
सार

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में सहायक प्रबंधक के चार, रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के 20 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal 24 posts in Kangra Cooperative Primary Agriculture and Rural Development Bank
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 24 पद भरे जाएंगे। जिन श्रेणियों के पद भरे जाने हैं, उनमें सहायक प्रबंधक के चार, रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से होगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सहायक प्रबंधक के पद के लिए अभ्यर्थी का द्वितीय श्रेणी में स्नातक की उपाधि होना अनिवार्य है। जबकि रिकवरी सुपरवाइजर और कार्यालय सहायक के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं कक्षा या स्नातक /स्नातकोत्तर की उपाधि होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नियमों के तहत अंकों में पांच फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन/ कोऑपरेटिव प्रबंधन में डिप्लोमा धारक को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बैंक में विभिन्न श्रेणियों के 24 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पारदर्शिता के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के माध्यम से यह भर्ती परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 16 से
एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 100 सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए किन्नौर जिले के युवाओं के लिए उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ और निचार में साक्षात्कार रखे गए हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी है। 16 दिसंबर को रिकांगपिओ और 17 को निचार में सुबह साढ़े 11 बजे साक्षात्कार होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 19 हजार तक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed