फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 17 thousand students dissatisfied with 10th-12th results applied for re-evaluation and re-inspection

Himachal: 10वीं-12वीं के रिजल्ट से 17 हजार विद्यार्थी असंतुष्ट, पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन

Fri, 04 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

मई माह में घोषित किए 10वीं-12वीं कक्षा के परिणाम से 17 हजार के करीब परीक्षार्थी असंतुष्ट हैं। शिक्षा बोर्ड के पास इस 17 हजार के करीब आवेदन 10वीं-12वीं कक्षा से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Himachal 17 thousand students dissatisfied with 10th-12th results applied for re-evaluation and re-inspection
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च में हुई परीक्षाओं के बाद मई माह में घोषित किए 10वीं-12वीं कक्षा के परिणाम से 17 हजार के करीब परीक्षार्थी असंतुष्ट हैं। इन असंतुष्ट विद्यार्थियों ने शिक्षा बोर्ड के पास पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किए हैं। वहीं शिक्षा बोर्ड ने भी पुनर्मूल्यांकन संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ने मार्च में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 1,81,868 के करीब 10वीं-12वीं के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 10वीं में 95,495 परीक्षार्थी जबकि जमा दो कक्षा में 86,373 परीक्षार्थी बैठे थे। शिक्षा बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं का परिणाम मई में घोषित कर दिया था। रिजल्ट के साथ ही परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड 15 से 20 दिन का समय दिया था। वहीं शिक्षा बोर्ड के पास इस 17 हजार के करीब आवेदन 10वीं-12वीं कक्षा से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र से मंगवा लिया गया है तथा अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद जल्द ही मूल्यांकन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed