{"_id":"684309923b62d3904e0d4362","slug":"himachal-14-year-old-boy-hanged-himself-after-being-forbidden-from-watching-tv-panoh-village-bilaspur-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal : टीवी देखने से मना किया तो 14 साल के किशोर ने लगा लिया फंदा, बिलासपुर जिले के पनोह गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : टीवी देखने से मना किया तो 14 साल के किशोर ने लगा लिया फंदा, बिलासपुर जिले के पनोह गांव की घटना
Fri, 06 Jun 2025 09:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी/बिलासपुर/कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी/बिलासपुर/कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक मां ने अपने 14 साल के किशोर बेटे को टीवी देखने से मना किया तो उसने आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं विधानसभा के पनोह गांव में 14 साल के किशोर ने फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले की मां ने उसे टीवी देखने से मना कर स्कूल का काम करने के लिए कहा था। इसके बाद घर से चला गया। बाद में उसका शव पुराने स्टेलपोश मकान में फंदे से लटका हुआ मिला। घुमारवीं थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पनोह गांव का ये छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता था।
परिजनों की ओर से पुलिस को दिए बयान में सामने आया है कि दोपहर को सौरव अपनी मां से टीवी देखने की जिद करने लगा। मां ने मना करते हुए स्कूल का काम करने को कहा। इसके बाद सौरव घर से चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसकी ताई पुराने मकान में गई तो सौरव का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी जान बचाने के लिए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी खोलकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर वीरवार शाम को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

सौतेली मां ने की चार साल के मासूम की बेरहमी से पीटा
जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में रायसन क्षेत्र में सौतेली मां पर चार साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। पिटाई का पता तब चला, जब बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में आया। पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद जागरूक नागरिकों ने इस घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन को दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम हरकत में आई। मासूम का मेडिकल करवाया गया। अब बच्चे को संरक्षित कर कलैहली भेज दिया गया है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से मामला कुल्लू पुलिस के पास भी पहुंचा। इसकी छानबीन शुरू हुई। इसके बाद ने पुलिस बच्चे के पिता और सौतेली मां से भी पूछताछ की है। बीते वीरवार को इसका सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। पंचायत बैंची के प्रधान कर्म चंद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था, जिसके बाद वार्ड पंच को मौके पर भेजा गया था।
चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला योजना समन्वयक सुरेंद्र प्रकाश ने कहा कि मासूम के साथ मारपीट का जैसे ही पता तो तुरंत कार्रवाई की गई। अब मामला पुलिस के पास है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है, पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।