फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 10 kg box of Red June apples sold for Rs 600 first consignment reached Bhattakufar Mandi

Himachal News: 600 रुपये में बिका रेड जून सेब का 10 किलो का बॉक्स, भट्ठाकुफर मंडी में पहुंची पहली खेप

Thu, 12 Jun 2025 12:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 12:26 PM IST
सार

भट्ठाकुफर फल मंडी में बुधवार को रेड जून सेब की अर्ली वेरायटी का हाफ बॉक्स (10 किलो) 600 रुपये में बिका। ज्ञान सिंह एंड संस फर्म नंबर 27 पर इस सेब को 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। 

विज्ञापन
Himachal 10 kg box of Red June apples sold for Rs 600 first consignment reached Bhattakufar Mandi
ठियोग की पराला मंडी में स्टोन फ्रूट लेकर पहुंचे बागवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेड जून सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। भट्ठाकुफर फल मंडी में बुधवार को रेड जून सेब की अर्ली वेरायटी का हाफ बॉक्स (10 किलो) 600 रुपये में बिका। मल्याना से बागवान सेब के 13 हाफ बॉक्स लेकर मंडी में पहुंचे थे।

विज्ञापन

ज्ञान सिंह एंड संस फर्म नंबर 27 पर इस सेब को 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। जिले की फल मंडियों में सेब सीजन ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी सेब की अर्ली वेरायटी मंडी में आ रही है। इसमें फल का आकार छोटा और सही गुणवत्ता का सेब न पहुंचने से दाम कम मिल रहे हैं। आढ़ती अतर सिंह ने बताया कि मंडी में सेब की खेप पहुंचना तो शुरू हो गई है, लेकिन गुणवत्ता अभी ज्यादा बेहतर नहीं आ रही है। एक बागवान 13 बॉक्स और एक अन्य बी ग्रेड का हाफ बॉक्स बेचने के लिए लाए थे। वह 400 रुपये में बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों मंडी में स्टोन फ्रूट का सीजन पीक पर चल रहा है। रेड ब्यूट और ब्लैक अंबर प्लम को मंडी में रिकॉर्ड दाम मिल रहे हैं। प्लम 80 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। हालांकि चेरी के दामों में हल्की गिरावट आई है। चेरी का सीजन अंतिम चरण में है। कुछ बागवान दाम सही मिलने की उम्मीद में कच्ची फसल ही मंडी में ला रहे हैं। आढ़तियों ने अपील की है कि फसल पूरी तरह तैयार होने पर ही मंडी में लाएं।

विज्ञापन

पराला में गुठलीदार फलों की बढ़ी आवक
शिमला जिले की प्रमुख फल मंडियों में शुमार पराला फल मंडी में गुठलीदार फलों का सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। तापमान में आई तेजी से प्लम, खुमानी और आड़ू की आवक मंडियों में बढ़ने लगी है। पिछले महीनों में मौसम के प्रतिकूल रहने से फसल की गुणवत्ता अन्य सालों की तुलना में कम है। उधर, रेड जून किस्म का सेब भी मंडी में बिकने के लिए पहुंचा। कोटखाई क्षेत्र से सेब लेकर आए बागवान को सेब की खराब गुणवत्ता होने के कारण औसत से कहीं नीचे के दाम मिले।

सेब की 10 किलो की पेटी को 30 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। इसके अलावा गुठलीदार फलों में प्लम की दो किलो की 1,435 पेटियां, खुमानी की दो किलो की 360 पेटियां और आड़ू की 235 पेटियां बिकने के लिए पहुंचीं। मंडी में प्लम के 50 से 125 रुपये प्रति किलो दाम मिले, जबकि खुमानी के 40 से 100 रुपये प्रति किलो और आडू को 50 से 75 रुपये प्रति किलो के भाव मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed