फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Head constable suspended for threatening a gardener and drinking alcohol on duty Kyelang Police Station

Himachal News: बागवान को धमकाने और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित, यहां का मामला

Fri, 14 Nov 2025 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 08:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक मुख्य आरक्षी हरीश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मी पर शराब पीने और स्थानीय शिकायतकर्ता बागवान को फोन पर धमकी देने और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Head constable suspended for threatening a gardener and drinking alcohol on duty Kyelang Police Station
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग थाना में तैनात मुख्य आरक्षी हरीश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर ठगी के मामले में शिकायतकर्ता बागवान को फोन पर धमकाने और ड्यूटी पर शराब पीने का आरोप है। इसके साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

यह मामला लाहौल घाटी के ठगी के केस से जुड़ा है, जिसमें मुख्य आरक्षी हरीश इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (आईओ) हैं। बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को आईओ ने कथित तौर पर स्थानीय शिकायतकर्ता बागवान को फोन पर धमकी दी और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मी के इस दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर बागवान ग्रामीणों को लेकर रात के समय पुलिस स्टेशन पहुंच गए। जब ग्रामीण थाने पहुंचे तो मुख्य आरक्षी शराब के नशे में मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तब उजागर हुआ, जब कारदंग गांव के ग्रामीणों ने मुख्य आरक्षी का नशे में वीडियो बनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य आरक्षी ने फोन पर किसानों से अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही एसपी शिवानी मेहला रात करीब 10:00 बजे स्वयं केलांग थाना पहुंचीं और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने तत्काल मुख्य आरक्षी का मेडिकल करवाने के आदेश दिए। इसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी ने वीरवार रात करीब 2:00 बजे उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेब कारोबारी ने ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। उसका भी मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

कारोबारी पर लाखों रुपये की देनदारी
शिकायतकर्ता कारदंग के बागवान रोशन लारजे ने बताया कि एक सेब कारोबारी को ग्रामीणों ने सेब बेचे थे। उसने चेक दिया, लेकिन बागवानों के खातों में पैसे नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कारोबारी उन्हें धमका भी रहा है। किसानों के मुताबिक कारोबारी पर लाहौल क्षेत्र के कई बागवानों की लाखों रुपये की देनदारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed