फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Seeing the dead body of the elder brother the cousin also died Duggha Khurd village

Hamirpur News: बड़े भाई का शव देख चेचेरे भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों में था गहरा प्रेम; इस गांव में पसरा मातम

Thu, 28 Nov 2024 07:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 07:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव डुग्घा खुर्द में बड़े भाई की मौत का चचेरे भाई को ऐसा सदमा लगा कि उसकी भी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hamirpur News Seeing the dead body of the elder brother the cousin also died Duggha Khurd village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटे डुग्घा खुर्द गांव में बड़े भाई की मौत के सदमे से छोटे चचेरे भाई की भी जान चली गई। बुधवार रात बड़े भाई विधि चंद (75) का टांडा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था।

विज्ञापन


वीरवार सुबह जब उनका शव घर लाया गया तो छोटे भाई चमन लाल (65) को यह सदमा सहन नहीं हुआ और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने तुरंत चमन लाल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बड़े भाई के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और उधर से छोटे चचेरे भाई की मौत की सूचना पहुंची गई। इससे पूरे गांव में मातम पसर गया। विधि चंद को तीन दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधर नहीं सका और बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरवार को घर में शव पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान विधि चंद का शव देखकर चमन लाल को अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही समय में उनकी भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुग्घा पंचायत के उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल ने बताया कि दोनों भाइयों में गहरा प्रेम था। बड़े भाई की मौत का सदमा छोटे भाई सहन नहीं कर सके। दोनों भाइयों की मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed