{"_id":"67921e46cc2f192ea8029d54","slug":"hamirpur-news-leopard-found-dead-in-a-well-in-kakkar-village-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कक्कड़ गांव में कुएं में मृत मिला तेंदुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कक्कड़ गांव में कुएं में मृत मिला तेंदुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण
Thu, 23 Jan 2025 04:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 23 Jan 2025 04:17 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के भडथू गांव वार्ड नंबर दो में एक तेंदुआ कुएं में मरा हुआ मिला है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मृत तेंदुआ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत कक्कड़ के भडथू गांव वार्ड नंबर दो में को कुएं में तेंदुआ मरा हुआ मिला। वन विभाग के ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक तेंदुए की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण सतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने घर का निर्माण कार्य लगाया हुआ है। वीरवार दोपहर को जब निर्माण कार्य के लिए टूलु पंप लगाने के लिए कुएं की तरफ गए तो कुएं में मरा हुआ तेंदुआ दिखा। उन्होंने अपने आस पास के लोगों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर दोनों पंचायतों के प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद व कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार पहुंचे और उन्होंने वन विभाग के गार्ड को इसकी सूचना दी। वन रक्षक शुभम शर्मा व योगराज ने मृत तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन