फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Fire broke out in a house and a cowshed in Hamirpur loss estimated at Rs 6 lakh

Hamirpur News: हमीरपुर में मकान व गौशाला में लगी आग, छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान; प्रशासन ने दी फौरी राहत

Mon, 27 Jan 2025 04:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Jan 2025 04:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक मकान और गौशाला में आग लगने से करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
Hamirpur News Fire broke out in a house and a cowshed in Hamirpur loss estimated at Rs 6 lakh
मकान और गौशाला में आग से नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमंडल भोरंज के गांव बडैहर में एक मकान और गौशाला में आग लगने से करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कमरे में रखा टीवी, अलमारी, बेड आदि जलकर राख हो गए हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


पीड़ित प्रकाश चंद का दो मंजिला मकान व गौशाला में दोपहर के समय आग लग गई। ग्राम पंचायत बडैहर के प्रधान वीरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि मकान में आग उस समय लगी जब कोई सदस्य घर पर नहीं था। गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, परिवार के लोग वहां गए थे। जब घर से धुंए के लपटें निकलने लगी तो आसपास के घरों के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन




शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुये और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कमरे में लगी फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी, बेड, खाने का सामान, बर्तन, कपड़े व अन्य समान जलकर पूरी तरह से राख हो गया था। हालांकि फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई थी लेकिन सड़क सुविधा न होने पर गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। यदि फायर गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान कम होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पटवारी को दी गई है। पटवारी हल्का बडैहर अमन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed