फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth should use engineering for public welfare: Dr. Chandra

लोक कल्याण के लिए इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करें युवा : डॉ. चंद्र

Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत के जन-जन में इंजीनियरिंग है। यहां का हर व्यक्ति अपने आप में एक इंजीनियरिंग की भूमिका समाज के कल्याण के लिए निभाता है। इसलिए वर्तमान युवा पीढ़ी को भी पढ़ाई पूरी करने के बाद लोक कल्याण के लिए अपनी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे समाज का हित हो सके। यह बात हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सह आचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नवाचार और अपनी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल देश और समाज के उत्थान के लिए करें, जिससे देश विकसित हो। साथ ही उन्होंने डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इससे पूर्व तकनीकी विवि के इंजीनियरिंग विभाग ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता भी करवाई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमसीए प्रथम सत्र के आयुष, साक्षी व प्रणव की टीम ने प्रथम, एमएससी भौतिक विज्ञान के योगेश, प्रशांत व प्रकृति की टीम ने द्वितीय और बीटेक के नितिन, दीपाली व विवेक आर्य की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में एमसीए प्रथम सत्र की अंजली प्रथम, एमटेक की प्रियंका द्वितीय व एमसीए के अंशुल ने तृतीय स्थान पर रहा। डॉक्यूमेंट्री में बीटेक तृतीय सत्र के राजेश सिंह विजेता रहे। मुख्यातिथि और अधिष्ठाता शैक्षणिक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने के लिए 2100, 1500 व 1200 रुपए की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed