{"_id":"655baaeb4616f4ca080bf0f4","slug":"youth-festival-in-nadaun-from-today-1000-participants-will-gather-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14202-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में यूथ फेस्टिवल आज से, 1,000 प्रतिभागी जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में यूथ फेस्टिवल आज से, 1,000 प्रतिभागी जुटेंगे
विज्ञापन
नादौन/रंगस(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में पहली बार यूथ फेस्टिवल ग्रुप- 3 का आयोजन किया जा रहा है। यूथ फेस्टिवल के आयोजन को लेकर तैयारियां वर्तमान समय पर जोरों से चली हुई हैं। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 60 महाविद्यालयों के लगभग 1,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।
महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल ग्रुप- 3 का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक किया जा रहा है। 21 नवंबर सुबह 10:00 बजे इस कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया (अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा) होंगे और इसी दिन डॉ. गोपाल गौतम(मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय) अपराह्न् सत्र के मुख्य अतिथि रहेंगे। 22 नवंबर को सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि हेमराज भैरवा (उपायुक्त हमीरपुर) होंगे।