{"_id":"69cd6af50ef5bbf27a0d3c44","slug":"youth-congress-files-complaint-against-bjp-media-in-charge-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-188822-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मीडिया प्रभारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मीडिया प्रभारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की शिकायत
Thu, 02 Apr 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले भाजपा मंडल सुजानपुर के मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर के खिलाफ युवा कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है।
सोमवार को नरेंद्र ठाकुर ने निर्माणाधीन कैंपस में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।युवा कांग्रेस नेता सचिन ठाकुर और दिवस ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें मेडिकल कॉलेज की एक इमारत के गिरने की बात कही जा रही है।
उन्होंने इसे झूठा, निराधार और भ्रामक बताया। उनका कहना है कि इस तरह की जानकारी से जनता में भय और भ्रम फैल रहा है और प्रदेश सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें पुलिस की ओर से फोन पर शिकायत की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल जनता से जुड़े मुद्दे उठाए हैं और किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।