फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth Congress burnt effigy of HRTC vice-president

युवा कांग्रेस ने फूंका एचआरटीसी उपाध्यक्ष का पुतला

Tue, 16 Mar 2021 12:16 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt effigy of HRTC vice-president
नादौन में विजय अग्निहोत्री का पुतला जलाते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोंटी संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का पुतला फूंका। इस दौरान संधू ने कहा कि जब से विजय अग्निहोत्री निगम उपाध्यक्ष बने हैं तब से 56 लाख 75 हजार 777 रुपये उन्होंने खर्च किए हैं। वो भी उस समय जब प्रदेश में कोरोना की महामारी और महंगाई पूरे चरम पर है। जब विधानसभा में इनके खर्च का लेखा जोखा मांगा गया तो अब जवाब पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने कहा विजय अग्निहोत्री का विधानसभा के जवाब पर आपत्ति जताने का मतलब सरकार झूठ बोल रही है। युवा कांग्रेस ने अग्निहोत्री के जवाब और उनके खर्च पर विरोध किया है और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द विजय अग्निहोत्री को पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बौखलाहट में अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। संधू ने कहा कि युवा कांग्रेस न तो इनकी धमकियों से डरने वाली है और न ही पीछे हटने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed