फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth booked

युवती से छेड़छाड़ पर युवक पर केस दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक युवती का पीछा करनेे, उसके साथ छेड़छाड़ और रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देने पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती बड़सर उपमंडल के ही एक गांव की रहने वाली है। शुक्रवार को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि ग्राम पंचायत उसनाड़ कलां के एक गांव का लड़का पिछले कुछ महीनों से उसका पीछा कर रहा है। वह उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ और परेशान करता है तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता है। कई बार समझाने पर नहीं माना तो उसने अब पुलिस में शिकायत दी है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि एक युवक के खिलाफ एक युवती ने उसके साथ छेड़छाड, रास्ता रोककर परेशान करने और धमकियां देने की शिकायत दर्ज करवाई है। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed