{"_id":"6aaeed46fadd8199740f2073","slug":"young-man-dies-after-pesticide-spraying-in-fields-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-208937-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खेतों में कीटनाशक के छिड़काव के बाद बीमार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खेतों में कीटनाशक के छिड़काव के बाद बीमार युवक की मौत
Sun, 20 Sep 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
28 अगस्त को बिगड़ी थी तबीयत; टांडा में चल रहा था उपचार
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत तरपोहल में खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद बीमार हुए 26 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी वजाहर तरपोहल के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल 28 अगस्त को खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए आरपीजीएमसी टांडा ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। 17 सितंबर को अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी बलबीर सिंह ने की है। संवाद