{"_id":"6894f8a93a99c4b343032537","slug":"young-man-creating-ruckus-in-gandhi-chowk-along-with-his-friend-caught-both-drug-positive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163308-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक में हुड़दंग मचाता युवक दोस्त संग काबू, दोनों ड्रग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक में हुड़दंग मचाता युवक दोस्त संग काबू, दोनों ड्रग पॉजिटिव
Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बुधवार शाम को गांधी चौक पर हुड़दंग मचाते हुए धरे गए दो युवक ड्रग टेस्ट में चिट्टे के आदी पाए गए हैं। युवकों ने चिट्टे का नशा किया हुआ था।
शाम को सदर थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दोनों युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस टीम को आशंका थी कि युवकों ने नशा किया हुआ है। वहीं, पुलिस ने इनका चालान भी किया।
खास बात यह है कि एक युवक कृष्णानगर में 74 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को वांछित था। युवक को जांच में शामिल होने के लिए कई दफा पुलिस ने सूचित किया था, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हो रहा है। अब ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस ने दोनों के खून के नमूने भी आरएफएसएल लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
दरअसल संजीव नाम का युवक अपने दोस्त संदीप के साथ एक नई स्कूटी को किसी ग्राहक को डिलीवर करने के लिए जा रहा था। संजीव स्कूटी के एक शोरूम में नौकरी करता है। स्कूटी को डिलीवर करने की बजाय दोनों ने चिट्टे का नशा कर लिया।
दोनों बिना हेलमेट के स्कूटी पर सवार थे, तो गांधी चौक पर पुलिस कर्मियों ने दोनों काे रोक लिया। दोनों युवक पुलिस टीम से बहसबाजी करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने तलब किया और यहां पर दोनों का ड्रग टेस्ट भी करवाया गया। वहीं, पुलिस की ओर से ड्रग टेस्ट के अलावा दोनों का मेडिकल भी करवाया गया है।