फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young man attacked after stopping car in Kot, injured

Hamirpur (Himachal) News: कोट में गाड़ी रोककर युवक पर हमला, घायल

Mon, 13 Nov 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कोट गांव में गाड़ी रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। तहसील ढटवाल के तहत गांव बल्ह ब्रह्मणा के पंकज कुमार पुत्र रांझा राम ने रविवार को बड़सर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने कहा कि जब वह अपनी गाड़ी में बिझड़ी से अपने घर रिश्तेदारों अंकुश और आशीष के साथ जा रहा था तो कोट गांव के पास जरल निवासी अक्षय कुमार ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और बाहर निकलने के लिए कहा।
विज्ञापन


वह अपनी गाड़ी से बाहर निकला तो पीछे से दो युवकों ने किसी हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके रिश्तेदार गाड़ी से बाहर निकले। रिश्तेदार गाड़ी से बाहर निकल ही रहे थे कि आरोपी तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। बड़सर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed