फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young man accused of getting married by showing fake documents

Hamirpur (Himachal) News: युवक ने लगाया फर्जी दस्तावेज दिखाकर शादी करवाने का आरोप

Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
गलोड़/ मैहरे (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक मनीष कुमार, निवासी फंगसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में हुई थी। शादी के बाद उसे अपनी पत्नी के दस्तावेजों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच की कि गई तो वे फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि जब उसने इस पर विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। मनीष कुमार ने यह भी बताया कि इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं, जिसे वापस दिलाने की उसने पुलिस से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उसकी पत्नी चार दिन पहले घर से जम्मू जाने के लिए निकली थी, लेकिन अब उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित महिला की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed