फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   You will not have to suffer from the heat to get the slip made

पर्ची बनवाने के लिए गर्मी से नहीं होना पड़ेगा बेहाल

Tue, 28 Sep 2021 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पर्ची बनवाते समय अब मरीजों को गर्मी और पसीने से बेहाल नहीं होना पड़ेगा। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यहां करीब एक दर्जन पंखे लगा दिए हैं। इससे पूर्व यहां टेंट लगाकर मरीजों के लिए धूप व बारिश से बचने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यहां भव्य शेड बनाकर लोगों को स्थायी सुविधा दी है। शेड बनने के बाद इस पर पड़ने वाली धूप के कारण लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने यहां पंखे लगा दिए हैं। इसके साथ ही यहां सुंदर लाइटें भी लगाई गई हैं। जो रात को इस परिसर को दूधिया रोशनी से जगमग करेंगी। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो जाती है। गर्मियों के दिनों में इस भीड़ में लोगों का पसीना छूटता है। अब इससे राहत मिलेगी और पंखों की हवा से परिसर ठंडा रहेगा। एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शेड में पंखे व लाइटें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed