फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Xen Arvind transferred from Taunidevi after High Court order

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद टौणीदेवी से एक्सईएन अरविंद का तबादला

Tue, 16 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय टौणीदेवी में अधिशासी अभियंता की नियुक्ति का विवाद खत्म हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शुभाशीष पांडे ने न्यायालय के आदेशों के बाद इंजीनियर अरविंद लखनपाल को टौणीदेवी से हटाकर भोरंज मंडल के लिए ट्रांसफर कर दिया है। भोरंज लोनिवि मंडल कार्यालय के अधिशासी अभियंता ईं वीरेंद्र सिंह गुलेरिया का तबादला टौणीदेवी के लिए किया है। विभाग से तबादला आदेश जारी होने के बाद ई गुलेरिया ने टौणीदेवी में बतौर एक्सईएन कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं ईं अरविंद लखनपाल ने भी भोरंज में पदभार संभाल लिया है।
पूर्व में शिमला में सेवाएं दे रहे इंजीनियर रतन चंद का तबादला टौणीदेवी स्थित लोनिवि में एक्सईएन के पद पर हुआ था। विभाग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बाद में यह तबादला आदेश रद्द कर दिए। इसके चलते ई रतन चंद ने इन तबादला आदेशों को प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। तबादला आदेश पर स्टे मिलने के बाद 27 अक्तूबर 2021 को उच्च न्यायालय ने इस मामले को शीघ्र सुलझाने के आदेश पारित किए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने अरविंद लखनपाल को भोरंज पर भेजा है। ई रतन चंद को वापस एपीएमसी शिमला में ही अधिशासी अभियंता के पद पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राणा ने कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल
टौणीदेवी स्थित लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय विधायक राजेंद्र राणा के गृह विधानसभ क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत आता है। राणा ने विकास कार्यों में कोताही पर कई बार टौणीदेवी लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विधायक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि टौणदेवी एक्सईएन जानबूझकर उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लटका रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही अरविंद का यहां से ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर रतन चंद का शिमला से टौणीदेवी के लिए तबादला हुआ। लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह क्षेत्र भी रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते टौणीदेवी एक्सईएन के तबादले को लेकर खूब बवाल मचा। रतन चंद का तबादला रद्द हो गया है और अरविंद लखनपाल ने यहीं पर सेवाएं जारी रखीं। इसके बाद रतन चंद इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय पहुंच गए। अब न्यायालय के आदेशों के बाद आखिरकार अरविंद लखनपाल को यहां से हटना पड़ा है लेकिन जिला हमीरपुर ही रहा। टौणीदेवी से भोरंज की दूरी 30 किलोमीटर से भी कम है। अरविंद का घर हमीरपुर में है। उनके लिए टौणीदेवी और भोरंज दोनों पास में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed