फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   X-rays are not being done in Tauni Devi Civil Hospital since 15 days

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी सिविल अस्पताल में 15 दिन से नहीं हो रहे एक्सरे

Fri, 23 Aug 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
एक्सरे करवाने के लिए मरीज हमीरपुर मुख्यालय भटकने के लिए मजबूर
विज्ञापन

अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, मरीजों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल टौणी देवी में पिछले 15 दिन से हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातस्थिति में मरीज महंगे दामों पर अस्पताल से बाहर एक्सरे करवाने के लिए मजबूर हैं। सिविल अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी कई बार सिविल अस्पताल के दर्जे के अनुसार डॉक्टर व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार से आग्रह किया गया लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की कमी यहां अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। अस्पताल में पीएचसी के दर्जे के अनुसार ही चिकित्सक अन्य पैरामेडिकल स्टाफ काम कर रहा है।

बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान सरवन चौहान, पूर्व पंचायत प्रधान देश राज चौहान, जगदीश चौहान, सतपाल शर्मा, बबीता चौहान, सतपाल शर्मा, अमरदीप राणा, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार आदि ने कहा कि अस्पताल में दो चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली हैं। इनमें एक ओटी और दूसरा मेडिकल ऑफिसर है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के तीन पदों में से दो पद खाली हैं। एक्सरे रूम शोपीस बना हुआ है क्योंकि वहां एक्सरे करने वाला तकनीशियन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल टौणी देवी में डॉक्टरों के खाली पदों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस बारे में बीएमओ टौणी देवी डॉ. अवनीत ने कहा कि खाली पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में जानकारी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही खाली पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed