{"_id":"6aa457905505c2fbae0937c5","slug":"x-ray-facility-will-start-soon-in-bhoranj-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-207981-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में जल्द शुरू होगी एक्सरे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में जल्द शुरू होगी एक्सरे सुविधा
Sat, 12 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में करीब दो वर्ष से बंद पड़ी एक्सरे सुविधा जल्द बहाल होने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन ने नए भवन के बी-ब्लॉक में एक्सरे मशीन लगाने के लिए जगह चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग को कमरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल की करीब 30 वर्ष पुरानी एक्सरे मशीन खराब हो चुकी थी। जिस भवन में मशीन लगी थी, वह भी जर्जर होने के कारण डिस्मेंटल किया जा रहा है। अब नए भवन में करीब 16 लाख रुपये की लागत से नई एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी।
बीएमओ भोरंज डॉ. सतीश चंद्र ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को जगह चिन्हित कर जल्द एक्सरे रूम तैयार करने को कहा गया है। सुविधा बहाल होने से मरीजों को निजी केंद्रों या करीब 25 किलोमीटर दूर हमीरपुर नहीं जाना पड़ेगा।