{"_id":"6aff41fead60d1f0fb0959ab","slug":"x-ray-facility-to-be-available-again-at-bhoranj-hospital-after-two-and-a-half-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215799-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में ढाई साल बाद फिर मिलेगी एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में ढाई साल बाद फिर मिलेगी एक्सरे की सुविधा
Fri, 20 Nov 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज भवन। संवाद
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में ढाई साल बाद मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के नए भवन में एक्सरे मशीन स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह चिह्नित कर ली है।
दिसंबर में कंपनी की ओर से नए भवन में मशीन स्थापित की जाएगी। इसके बाद मरीजों को अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में अस्पताल की पुरानी एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। मरम्मत न होने के कारण पिछले ढाई साल से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं।
इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए करीब 22 किलोमीटर दूर हमीरपुर अस्पताल पहुंचना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
अब नए भवन में एक्सरे मशीन स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को उपमंडल स्तर पर ही यह सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को एक्सरे के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें राहत मिलेगी।
कोट
अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित कर ली है। मरीजों को दिसंबर से अस्पताल में एक्सरे करवाने की सुविधा मिलेगी। -डॉ. ललित कालिया, बीएमओ भोरंज