{"_id":"669e430e7c66a324b303b663","slug":"written-examination-for-jail-warder-recruitment-will-be-held-on-28th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131936-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेल वार्डर भर्ती की 28 को होगी लिखित परीक्षा, शिमला, धर्मशाला और मंडी में बनाए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेल वार्डर भर्ती की 28 को होगी लिखित परीक्षा, शिमला, धर्मशाला और मंडी में बनाए केंद्र
Tue, 23 Jul 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। यह परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे शिमला, मंडी और धर्मशाला में स्थापित केंद्रों में होगी। हालांकि अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में होगा। मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में होगी।
इसी प्रकार कांगड़ा, चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बना गया है। महानिदेशक ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे पहले यानि सुबह 10ः00 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का आह्वान किया है। परीक्षा के प्रवेश पत्र कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से या फिर 23 जुलाई के बाद अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा बैग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। अभ्यर्थी अपने साथ काला एवं नीला पैन और कार्ड बोर्ड लाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 पर संपर्क किया जा सकता है।