फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Worship of 121 girls in Jamlidham

Hamirpur (Himachal) News: जमलीधाम में 121 कन्याओं का पूजन

Sun, 14 Apr 2024 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ठाकुरद्वारा गोशाला समिति जमली के सौजन्य से जमलीधाम में 121 कन्याओं के पूजन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर समिति सदस्यों ने विधायक को माता रानी की चुनरी और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर देवी स्वरूप 108 कन्याओं के पूजन का सौभाग्य मिला। उन्होंने इतनी संख्या में पहले कहीं भी कन्या पूजन होते नहीं देखा। इसके लिए जमलीधाम समिति बधाई की पात्र है। समिति सदस्य तो यहां गोशाला चला रहे हैं और उनका सहयोग आसपास की पंचायतों के बाशिंदे भी भलीभांति कर रहे हैं। सभी कन्याओं के चरण धुलाकर उनका पूजन किया और समिति की ओर से उपहार बांटे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि समिति यहां कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य करवाती है। गोशाला के संचालन के साथ यहां भागवत कथा का आयोजन, हर साल एक सौ आठ कन्याओं का पूजन, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर क्षेत्र के लोगों का भ्रमण और अन्य सामाजिक कार्य किए जाते हैं। क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह सब सुचारु रूप से चल रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, अजय शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, वीणा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed