फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workshop on waste management in primary school

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं स्कूल में कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला

Wed, 24 Apr 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Workshop on waste management in primary school
डिडवीं स्कूल में कचरा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते जिला विज्ञान पर्यवेक्षक।  संवाद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक, सूखा-गीला और इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्कूल के बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विषय विशेषज्ञ के रूप में शोध संस्थान नेरी से शिवानी चौहान ने कचरे से होने वाली बीमारियों और कचरा प्रबंधन पर जानकारी दी।
इस दौरान ठोस और तरल कचरे को अलग करने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटारा और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जानकारी गई।कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। स्थानीय पंचायत प्रधान कुलधीर सिंह ने भी उपस्थित सदस्यों को कचरा प्रबंधन पर विशेष जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने इको क्लब प्रभारी पूर्णिमा जामवाल, पूनम कुमारी, राज कुमार, अनिरुद्ध डोगरा व संजीव कुमार सहित कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed