{"_id":"67b0de756976a57117041d40","slug":"workshop-on-self-employment-tomorrow-in-nadaun-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148350-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार विषय पर नादौन कॉलेज में कार्यशाला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार विषय पर नादौन कॉलेज में कार्यशाला कल
Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के सेमिनार हॉल में कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया जाएगा।
प्रदेश के ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने और लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यम एमएसएमई क्षेत्र में नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र एचपीसीईडी उद्योग विभाग की ओर से विश्व बैंक और भारत सरकार के सहयोग से एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाने और आरएएमपी योजना के तहत नादौन कॉलेज में जिले का पहला ग्रामीण प्री-इंक्यूबेशन केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
इस संदर्भ में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें एसडीएम नादौन राकेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम, डॉ. हिमेश शर्मा, निदेशक, स्किललैब्स रिसोर्स सर्विसेज, विनोद पंवर, अध्यक्ष आईएमसी औद्योगिक प्रबंधन समिति एवं परवेश कपूर, आर्थिक अन्वेषक, उद्योग विभाग, हमीरपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला में 200 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें शिक्षक, छात्र और स्थानीय उद्यमी शामिल होंगे और स्वरोजगार और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। संवाद