फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Worked after getting up in the morning, then the married woman hanged

Hamirpur (Himachal) News: सुबह उठकर किया काम, फिर फंदे पर लटकी विवाहिता

Sat, 20 May 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक 29 वर्षीय विवाहिता ने घर के कमरे के भीतर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की पहचान शिवानी, पत्नी संजीव कुमार, वार्ड नंबर दो, ग्राम पंचायत अणु कलां हमीरपुर के रूप में हुई है। शिवानी और संजीव दोनों की यह दूसरी शादी थी। दोनों का पहले तलाक हो चुका है। पहली शादी से संजीव कुमार का एक बेटा है, जबकि शिवानी की एक बेटी है।
विज्ञापन


दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद चार साल पहले दोनों का पुनर्विवाह हुआ। रोजाना की तरह वीरवार को भी पूरा परिवार रात्रि भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। शिवानी सुबह उठी और घर का काम किया। लेकिन अचानक करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में चली गई। संजीव कुमार हमीरपुर में ही एक दुकान पर काम करता है। संजीव कुमार ने काम पर निकलने से पहले अपनी पत्नी से बात करनी चाही। लेकिन पत्नी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया था। काफी देर तक जब शिवानी ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा का लॉक तोड़ दिया। दरवाजा खुलते ही जब परिजनों ने कमरे के भीतर देखा तो शिवानी फंदे से झूल रही थी। जांच में पता चला है कि पुनर्विवाह के चार साल बाद भी दंपती की ग्राम पंचायत रजिस्टर में शादी का पंजीकरण नहीं हुआ था। शिवानी ने किन कारणों से मौत को गले लगाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम और डीएसपी रोहिन डोगरा अपने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। शाम पांच बजे तक पुलिस मौके पर ही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत प्रधान वंदना पठानिया ने बताया कि दोनों के विवाह का पंचायत में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा ने बताया कि अणु कलां पंचायत के तहत एक विवाहिता ने फंदा लगाया है। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed