फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on the Bhattha-Salauni road progressing slowly; mud causes difficulties for commuters.

Hamirpur (Himachal) News: धीमी गति से चल रहा भट्ठा-सलौणी सड़क का काम, कीचड़ से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Work on the Bhattha-Salauni road progressing slowly; mud causes difficulties for commuters.
सोमनाथ, निवासी बढेडा।
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत भट्ठा-सलौणी सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरेड़ी से सलौणी तक सड़क की हालत खराब है।
विज्ञापन

जगह-जगह मिट्टी, गड्ढे और कंकरीट बिखरी होने से वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। भट्ठा से सरेड़ी तक सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सरेड़ी से सलौणी तक कार्य की रफ्तार काफी धीमी है।
विज्ञापन

गलोड़ बाजार में सड़क के गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है। वाहनों के गुजरने पर कीचड़ राहगीरों पर पड़ रहा है, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा से सलौणी सड़क के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया मार्च 2024 में पूरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, ताकि उन्हें परेशानी से राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो।


क्या कहते हैं लोग

रोजाना इसी सड़क से आवागमन करती हूं। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई बार समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सड़क निर्माण जल्द पूरा किया जाए। -रेखा देवी, बढे़डा निवासी
लहड़ा के पास सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। वाहन चालकों को यहां सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। एक बार स्कूटी भी सड़क पर फिसलने से बची है। -सोमनाथ शर्मा, बढ़ेडा निवासी




कोट:

ठेकेदार को निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग धनेटा

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

सोमनाथ, निवासी बढेडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article