फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on hostel in the under construction medical college will start soon

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का काम जल्द होगा शुरू

Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Aug 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्राओं के लिए जल्द ही छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू होगा। हॉस्टल ए और बी ब्लॉक में बनाया जाएगा। ब्लॉक ए में निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड हो गया है। साइट पर पेड़-पौधों को काटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से पत्राचार किया है। ब्लॉक ए की साइट वन विभाग को सौंप दी है। वन विभाग की ओर से यहां पर पेड़ों की गिनती की जा रही है। गिनती के बाद सूची तैयार करके साइट को हॉस्टल निर्माण के लिए खाली किया जाएगा। हॉस्टल के ए और बी ब्लॉक में 240 छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। इसके निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

ब्लॉक ए धरातल मंजिल को मिलाकर पांच मंजिला होगा। इसमें दो बेसमेंट होंगी। ब्लॉक बी में भी ए के बराबर 120 प्रशिक्षुओं के ठहरने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय स्थित जोनल अस्पताल हमीरपुर में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में अकादमिक ब्लॉक और अस्पताल भवन का निर्माण जोलसप्पड़ में पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग नादौन के एसडीओ पंकज कौशल ने बताया कि छात्रावास का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। ब्लॉक ए में निर्माण कार्य के लिए टेंडर अवार्ड हो गया है। उन्होंने बताया कि साइट पर पेड़-पौधों को हटाने के लिए वन विभाग से पत्राचार किया गया है। पेड़ों को काटने संबंधित आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed