फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on day-boarding school begins in Karot, primary wing block to be built in the first phase

Hamirpur (Himachal) News: करोट में डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू, प्रथम चरण में बनेगा प्राथमिक विंग ब्लॉक

Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Work on day-boarding school begins in Karot, primary wing block to be built in the first phase
करोट में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला। स्रोत जागरूक पाठक
सुजानपुर(हमीरपुर)। ढ़ाई वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर के करोट में डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 150 कनाल भूमि पर प्रस्तावित भवन निर्माण में प्रथम चरण में प्राथमिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। प्राथमिक विंग के भवन के साथ दो खेल मैदानों और पार्किंग का निर्माण होगा। निर्माण पर 11 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशानुसार प्राइमरी विंग के भवन को एक साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से सुजानपुर और इसके आसपास के अन्य गांवों के आम परिवारों के बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्लासरूम, खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला ग्राउंड, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोट में कार्य से पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से चमियाणा में भूमि का चयन किया गया था, लेकिन जमीन की कमी के चलते साइट को रद्द कर दिया गया। अब निर्माण के लिए करोट में भूमि चयनित की गई है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

कोट्स

करोट में डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में 11 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक विंग का निर्माण किया जाएगा। -देवराज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी




निर्माण कार्य के लिए राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर

करोट में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला। स्रोत जागरूक पाठक

करोट में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article