{"_id":"6918d9695a73a003e60896db","slug":"work-on-construction-of-drains-near-tauni-devi-temple-begins-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-173573-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी मंदिर के पास नालियां बनाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी मंदिर के पास नालियां बनाने का कार्य शुरू
Sun, 16 Nov 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी मंदिर चौक के पास नालियों का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
- फोटो : ramnagar news
टौणीदेवी (हमीरपुर)। एनएच 03 के निर्माण कार्य ने टौणीदेवी में गति पकड़ ली है। टौणी देवी मंदिर चौक के पास सड़क किनारे नालियां बनाने का कार्य शुरू हो गया है। नालियों की खोदाई की जा रही है।
इसके बाद अस्पताल चौक, टौणी देवी चौक सहित अन्य स्थानों पर खोदाई कार्य को शुरू कर नालियां बनाई जाएंगी। नालियां बनने से पानी को उचित दिशा मिलेगी। सड़क पर बह रहे पानी से भी लोगों को निजात मिलेगी। यहां पर बरसात के दौरान धीमी गति से कार्य चल रहा था। अब मौसम साफ होने के बाद इस कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।
हालांकि, अधिकतर सड़क को पक्का कर दिया गया है। कुछ हिस्से ही बचे हैं, जहां पर कटिंग का कार्य जारी है। वहीं, एनएच 03 निर्माण कार्य के कारण उड़ रही धूल-मिट्टी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी की ओर से दिन में एक से दो बार ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में अमरदीप राणा, मस्तराम, अशोक कुमार, विपन, अनिल ने बताया कि कटिंग कार्य के कारण लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है। उन्होंने निर्माण कंपनी से आग्रह किया है कि निर्माण के दौरान दिन में तीस से चार बार पानी का छिड़काव किया जाए।
कोट
टौणी देवी में एनएच 03 का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। ठेकेदार को दिन में तीन से चार बार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए जाएंगे। -सुशील ठाकुर, साइट इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी