फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work of Una-Hamirpur railway line will start soon: Anurag

शीघ्र शुरू होगा ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का कार्य : अनुराग

Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work of Una-Hamirpur railway line will start soon: Anurag
बुंबलू में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित करते जिला अध्यक्ष। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा, इसमें लगभग 20 खेलों को खेलने के लिए सुविधा मिलेगी। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बुंबलू में मंगलवार को आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। अनुराग ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में आज के युवा वर्ग को उन वीरों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मेें योगदान दिया।
विज्ञापन

प्रदेश को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। हमीरपुर से बिलासपुर और मटौर से शिमला तक सड़कों की स्वीकृति भी मिल चुकी है। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर जिले में एम्स, ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए गए। बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए एनआईटी, तकनीकी, बागवानी विश्वविद्यालय हमीरपुर, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, आईआईटी ऊना, केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में खोले गए। खेल के क्षेत्र में भी जिले के विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 61 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75वें वर्ष पर आधारित विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल किशोर ठाकुर, संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला महामंत्री अभयवीर लबली, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, कमल नयन, अजय शर्मा, कुलदीप ठाकुर, यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल, सुभाष बनियाल, सीता राम भारद्वराज, राजकुमारी, बीना शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक के अलावा अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed